img-fluid

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

August 03, 2026

जबलपुर। प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान, स्वयं सिद्धांत एवं एक्टिव ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 100 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।



  • राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देना, महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर जहां तथा एक्टिव ग्रुप की मृदुला सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर जहां विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    Share:

  • आधी रात रहस्यमयी हरकत, दुकानों के बाहर मिली संदिग्ध सामग्री

    Mon Aug 3 , 2026
    गोराबाजार बिलहरी क्षेत्र का मामला, कैमरे में कैद हेलमेटधारी युवक जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी में सोमवार देर रात हुई एक संदिग्ध घटना ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात कार सवार युवक हेलमेट पहनकर इलाके में पहुंचे और तीन से चार दुकानों के बाहर संदिग्ध सामग्री रखकर फरार हो गए। सुबह दुकानदारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved