
भोपाल। दतिया (Datia) विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Election) की मतगणना (Vote Counting) में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। 12वें राउंड में भाजपा (BJP) को 3841 मत मिले तो वहीं कांग्रेस (Congress) को 4248 मत मिले हैं। 12वें राउंड तक भाजपा के खाते में 45810 हैं वहीं कांग्रेस को 58417 मत मिल चुके हैं। यानि घनश्याम सिंह 12607 मतों की लीड बनाए हुए हैं।
इधर, अभी तक के चुनाव परिणा्म से कांग्रेस में खुशी की लहर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के लोग राहुल गांधी से प्रभावित हैं। युवा भी कांग्रेस से प्रभावित हैं।
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा था, उन्होंने भी कांग्रेस को वोट दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक समीकरणों का निष्कर्ष कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। वहीं, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा ही चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि वे शुरुआत से ही भाजपा की जीत की बात कह रहे हैं और यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी पार्टी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved