img-fluid

गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, 30 हजार से अधिक वोटों से जीते सतीश पटेल

August 03, 2026

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल यानी सतीश पटेल ने 30630 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 24851 वोट मिले हैं। 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज 20 राउंड की मतगणना में बीजेपी ने निर्णायक बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की। बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को 55481 वोट मिले हैं।


  • शानदार जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए सतीश पटेल ने अपनी इस सफलता का श्रेय मांजलपुर की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा, “मांजलपुर की जनता ने जिस प्रकार स्वर्गीय योगेश काका पर अपना भरोसा जताया था, वैसा ही अभूतपूर्व आशीर्वाद मुझे भी दिया है। यह जीत पूरी तरह से जनता की जीत है।” उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। क्षेत्र का विकास, बेहतर सड़कें, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved