img-fluid

देश के बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत हैं बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार – सपा सांसद

August 04, 2026


नई दिल्ली । सपा सांसदों (SP MPs) ने कहा कि बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार (BJP’s Defeat in Bankipur and Datia By-Elections) देश के बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत हैं (Signals the Country’s changing Political Climate) ।

  • बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) सांसदों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये परिणाम देश के बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत हैं। सांसदों ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से नाराज है तथा इसका असर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव दो-तिहाई बहुमत के साथ जीतेगी। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि यह परिणाम केवल एक सीट का फैसला नहीं, बल्कि देश की जनता के बदलते मूड का संकेत है। उपचुनावों के नतीजे बताते हैं कि लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा के प्रति असंतोष बढ़ रहा है।

    सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उपचुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा कि पार्टी उन क्षेत्रों में भी हार रही है जिन्हें उसका मजबूत गढ़ माना जाता था। भाजपा का राजनीतिक समय समाप्त होने की ओर है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ, उन पर लाठीचार्ज किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान करने में सरकार पूरी तरह विफल रही। युवाओं और आम जनता की नाराजगी का असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे अप्रत्याशित नहीं हैं और आने वाले उपचुनावों में भी यही रुझान देखने को मिलेगा।

    भाजपा की हार का सिलसिला अयोध्या से शुरू हो चुका है और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति और विकास का रास्ता इसी बदलाव से निकलेगा। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कोर्ट के फैसले को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने हमेशा संविधान की रक्षा और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने वाले फैसले दिए हैं। अदालत के निर्णय का सम्मान करते हुए इसे अच्छा फैसला बताया।

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री आवास तक मार्च के सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अपना राजनीतिक कार्यक्रम है और प्रत्येक दल को अपने तरीके से राजनीतिक गतिविधियां संचालित करने का अधिकार है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि दतिया और बांकीपुर के उपचुनावों में जनता ने तानाशाही के खिलाफ अपना जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि यही जनभावना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भी दिखाई देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा।

    सपा सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि छात्रों की जायज मांगों को बलपूर्वक दबाया गया, जिससे पूरे देश में लोगों के बीच नाराजगी है। उन्होंने भगवान राम के नाम पर मिले चंदे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले ने भी जनता में आक्रोश पैदा किया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने पर भाजपा पूरी तरह पराजित होगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा बहुमत की सरकार बनाएगी। आनंद भदौरिया ने कहा कि विपक्ष किसी मंत्री के इस्तीफे की मांग नहीं कर रहा है। विपक्ष की केवल यह मांग है कि भगवान राम के नाम पर मिले चढ़ावे की चोरी पर संसद में चर्चा कराई जाए और गृह मंत्री सदन में आकर इस मुद्दे पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर चर्चा से बचने के बजाय विपक्ष की मांग स्वीकार करनी चाहिए।

    Share:

  • दतिया और बांकीपुर उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार के भ्रम को तोड़ दिया - कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत (Congress MP Sukhdev Bhagat) ने कहा कि दतिया और बांकीपुर उपचुनाव में (In Datia and Bankipur By-Elections) जनता ने भाजपा सरकार के भ्रम को तोड़ दिया (Public shattered BJP Government’s Illusion) । बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved