img-fluid

ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से बना डाला 2.5 करोड़ का बंगला

August 05, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ई-रिक्शा को अपनी वारदातों का मुख्य हथियार बनाता था। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से करीब 20 लाख रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर अकेले सफर करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर नजर रखते थे। ये सभी शातिर एक ही शेयरिंग ई-रिक्शा में सवार हो जाते थे। सफर के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य यात्रियों को बातों में उलझाए रखते थे, जबकि मास्टरमाइंड मौका पाकर बैग से पर्स, नकदी और जेवर पार कर देता था। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर उतरकर फरार हो जाते थे।


  • हाल ही में महाराष्ट्र से इंदौर अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने आए 60 वर्षीय पवन सिंह इस गिरोह का शिकार बने। वे रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा में सवार हुए थे और स्कीम-78 पहुंचते-पहुंचते उनकी बेटी के बैग से करीब 12 तोला सोने के जेवर चोरी हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत और ई-रिक्शा के आधे नंबर के सुराग के आधार पर विजय नगर एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में लसूड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आखिरकार इस गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

    गिरोह का मास्टरमाइंड 53 वर्षीय महबूब हमीद है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। वह पिछले करीब 18 वर्षों से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई शहरों में एक्टिव था। अकेले मेहबूब पर विभिन्न राज्यों में करीब 40 चोरी के मामले दर्ज हैं, जिनमें से 11 अकेले इंदौर शहर के हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के पैसों से मेहबूब ने बिजनौर में लगभग ढाई करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला बनवा रखा है। जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो बंगले की भव्यता देखकर दंग रह गई।

    पुलिस की शुरुआती जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि मेहबूब का पूरा परिवार इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है। उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में पूछताछ के दौरान कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। हाल में इंदौर से एक चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें एक मैकेनिकल इंजीनियर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर बेचने का रास्ता अपना लिया था।

    Share:

  • वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी ने तोड़ा दम, अंतिम दर्शन के लिए नहीं आई 3 बेटियां

    Wed Aug 5 , 2026
    सोनीपत। समाज किस दिशा में जा रहा है, यह सवाल तब और गहरा हो जाता है जब बच्चों के पास अपने माता-पिता के अंतिम दर्शन के लिए भी समय नहीं होता। हरियाणा के सोनीपत से रिश्तों की सच्चाई को उजागर करने वाला एक ऐसा ही हृदय विदारक मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved