img-fluid

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर युवक ने पेट्रोल बम पर आग लगाकर फेंका, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

August 06, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन के महाराज गेट पर बुधवार को एक युवक ने पेट्रोल बम फेंककर सनसनी फैला दी। आरोपी ने बीयर की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर उसमें आग लगाई और उसे एयरफोर्स स्टेशन के प्रवेश द्वार की ओर फेंक दिया। हालांकि, गेट पर तैनात वायुसेना के जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जवानों ने तत्काल आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और घटना की सूचना महाराजपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।


  • चूंकि यह देश के अति संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक है, इसलिए घटना की जानकारी मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस सहित अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं और मामले की जांच शुरू कर दी।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेंद्र कुमार कुर्मी बताया है। उसने खुद को उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी बताया और दावा किया कि उसने एमटेक की पढ़ाई की है तथा आंध्र प्रदेश में एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। हालांकि, पुलिस उसके इन दावों का सत्यापन कर रही है।

    महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक की बातें असामान्य और विरोधाभासी प्रतीत हुईं, जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसका मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। यदि चिकित्सकीय जांच में मानसिक बीमारी की पुष्टि होती है, तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसे मानसिक आरोग्यशाला भेजा जाएगा।

    फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक का कोई आपराधिक या आतंकी संबंध तो नहीं है। उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

    Share:

  • आधारताल में सजा अनोखी सावन मेला, महिलाओं के हुनर और स्वरोजगार को मिला नया मंच

    Thu Aug 6 , 2026
    गणेश वंदना के साथ शुभारंभ, दो दिवसीय मेले में राखी, ज्वेलरी, साड़ी, हस्तनिर्मित उत्पाद और त्योहारों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ जबलपुर। महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनोखी वुमेंस किटी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय अनोखी सावन मेला का शुभारंभ गुरुवार को आधारताल स्थित पहारिया पैलेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved