img-fluid

चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, भागने का CCTV फुटेज आया सामने

August 06, 2026

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के एसएसजी अस्पताल से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो में आरोपी को भागते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को त्वचा रोग विभाग में इलाज के लिए लाया गया था। इसी दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल हितेंद्र सिंह को धक्का दिया और अस्पताल से फरार हो गया। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुट गई हैं। घटना के बाद एसएसजी अस्पताल में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए जांच और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।


  • सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस हिरासत से तेजी से भाग रहा है। कुछ लोग उसे पकड़ने की कोशिश भी करते हैं लेकिन पकड़ नहीं पाते हैं। आरोपी के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी उसका पीछा कर रहा है। हालांकि वह भी उसे पकड़ नहीं पाता।

    पुलिस हिरासत से फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2011 में भी रेप के आरोप में गिरफ्तार 35 साल का एक व्यक्ति पुलिस कस्टडी से भाग गया था। यह घटना तब हुई जब भावेश जगदीशभाई पटेल करीब 40 किलोमीटर दूर कांभोला गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में पकड़ा गया था। टॉयलेट जाने की इजाज़त लेकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इससे पहले जून 2026 में शिनोर तालुका में चार साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। हालांकि वह उस दौरान पकड़ा गया था।

    Share:

  • दिल्ली पुलिस ने ₹1 करोड़ से ज्यादा की 2.82 लाख सिगरेट जब्त की, इंडोनेशिया ने इंपोर्ट कर लाए थे आरोपी

    Thu Aug 6 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से 2.82 लाख से ज्यादा बैन इम्पोर्टेड सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को गैर-कानूनी तंबाकू के धंधे पर बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब्ती दो फेज में की गई, जिसमें पुलिस ने करावल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved