img-fluid

MP: वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, 2 वनकर्मी घायल, 4 नामजद समेत 60-70 अज्ञात पर केस दर्ज

August 06, 2026

मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंग के बहिली गांव में आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने के दौरान वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पथराव की घटना के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित 60 से 70 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हुए, जबकि अतिक्रमण हटाने में लगी दो जेसीबी मशीनों के कांच भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मैहर वन परिक्षेत्र की जुड़वानी बीट स्थित आरक्षित वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि भीड़ ने वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जिले भर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।


  • वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर द्वारा थाना बदेरा में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रामसरोवर कोल, शिवप्रसाद कोल, राजू साकेत और रामप्रताप कोल को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा घटना में शामिल 60 से 70 अज्ञात महिला एवं पुरुषों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल पर मौजूद वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • CJP ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अभिजीत दीपके बने राष्ट्रीय संयोजक

    Thu Aug 6 , 2026
    नई दिल्ली: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी और जोनल नेतृत्व (National Executive and Zonal Leadership) की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. छत्रपति संभाजीनगर से आज जारी पत्र के अनुसार, पार्टी की नेशनल वर्किंग कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगाई है. पार्टी द्वारा जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved