img-fluid

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में गूंजेगी पाकिस्तानी सिंगर की आवाज

August 07, 2026

डेस्क: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज होने में महज एक हफ्ता बचा है और इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. बीते दिन फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जो खूब तारीफें बटोर रहा है. जैसे-जैसे इसकी रिलीज करीब आ रही है, वैसे ही इसे लेकर नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं. इसी बीच, अब एक नई रिपोर्ट ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. खबर है कि मेकर्स ‘आवारापन’ फ्रेंचाइजी के सबसे पॉपुलर गानों में से एक ‘तेरा मेरा रिश्ता’ के नए वर्जन के लिए पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं.

साल 2007 में आई ‘आवारापन‘ का गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने गाया था, जो उस वक्त खूब वायरल हुआ था. इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया था और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे थे. अब एक बार फिर ‘आवारापन 2’ में नॉस्टैल्जिक म्यूजिकल रीयूनियन की प्लानिंग कर रहे हैं.


  • रिपोर्ट मुताबिक, विशेष फिल्म्स पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद की आवाज को ‘आवारापन 2’ वापस लाने के लिए बातचीत कर रही है ताकि ‘आवारापन’ फ्रैंचाइजी के सबसे पसंदीदा गानों में से एक ‘तेरा मेरा रिश्ता’ का नया वर्जन रिकॉर्ड किया जा सके. अगर ये कोलैबोरेशन फाइनल होता है तो हाल के सालों में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है, जब किसी पाकिस्तानी प्लेबैक सिंगर ने किसी मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया हो.

    रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ‘तेरा मेरा रिश्ता’ का नया वर्जन फिल्म का हिस्सा नहीं होगा. मेकर्स इसे सिर्फ फिल्म के प्रमोशन के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया कैंपेन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया कि अगर इस गाने को फिल्म में शामिल किया जाता है तो सर्टिफिकेशन प्रोसेस में दिक्कतें आ सकती हैं. इसी वजह से मेकर्स इसे सिर्फ प्रमोशनल ट्रैक के तौर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं, अगर दोनों साइड के बीच बात फाइनल हो जाती है तो इसकी रिकॉर्डिंग दुबई में होने की उम्मीद है. हालांकि, अब तक न तो मुस्तफा जाहिद और न ही ‘आवारापन 2’ के मेकर्स ने इस रिपोर्ट पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है.

    Share:

  • ग्वालियर में एक बाइक पर 6 युवक, बीच सड़क किए खतरनाक स्टंट; VIDEO वायरल होते ही पुलिस भी एक्‍शन में 

    Fri Aug 7 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों (Traffic rules in Gwalior) की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। शहर के गांधी रोड पर एक बाइक पर छह युवक सवार होकर न केवल तेज रफ्तार में घूमते नजर आए, बल्कि बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट (Dangerous stunts) भी करते रहे। राहगीरों ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved