img-fluid

झारखंड: बेनतीजा रही सरकार और छात्रों के बीच बातचीत, जारी रहेगा आंदोलन

August 08, 2026

रांची: झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शहर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC की परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता समेत कई मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच शनिवार (8 अगस्त) को JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच (देवेंद्रनाथ महतो गुट) के सदस्यों और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई, हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला.

जानकारी के मुताबिक रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस रांची में छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई. इस वार्ता का एक बार फिर से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. जिस वजह से जयपाल सिंह स्टेडियम में जेएलकेएम का आंदोलन जारी रहेगा.

इस बीच सरकार की तरफ से Jpsc.jssc.feedback@gmail.com नाम से एक ईमेल सबके समक्ष साझा किया गया है ताकि जो छात्र दूर दराज से रांची नहीं आ पा रहे हैं वो अपनी शिकायत और तमाम जो सुझाव हैं वो इस मेल पर साझा कर सकें.

सरकार के तरफ से प्रतिनिधि मंडल में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय कुमार यादव शामिल हुए, वहीं छात्र गुट से दीनबंधु मंडल, पूजा कुमारी, चंदन कुमार, बिमल कुमार, प्रेम कुमार, रविशंकर, अमित कुमार शर्मा, रामावतार महतो शामिल है.


  • इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे दूसरे गुट के छात्रों प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की थी लेकिन उस बातचीत में भी कोई ठोस हल नहीं निकला है. वहीं आज फिर बैठक हुए लेकिन इसमें भी कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि, बातचीत के सभी विकल्प अभी भी खुले हुए हैं. इन छात्रों के समर्थन में जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल में हैं.

    वहीं छात्रों की मांगों की बात करें तो छात्र JPSC-JSSC की परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता समेत कई मांगें कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि 14वीं JPSC परीक्षा में हुई धांधली की जांच केवल CID से न कराकर CBI और प्रवर्तन निदेशालय से कराई जाए, क्योंकि अभ्यर्थियों को केवल CID जांच पर भरोसा नहीं है.

    इसके साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की भी मांग की जा रही है. छात्रों का कहना है किमामले के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए, जिससे तय समय सीमा के भीतर सुनवाई पूरी कर न्याय मिल सके.वहीं छात्रों का कहना है कि टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाएं रद्द हों. उनकी मांग है कि विवादित एजेंसी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए.

    टीडीपीएल कंपनी को ब्लैकलिस्ट में डाला जाए और भविष्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और भरोसेमंद कंपनियों के माध्यम से कराई जाएं. इसके अलावा छात्रों की मांग है कि JPSC-JSSC उन सभी अधिकारियों को तुरंत पद से हटाया जाए जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. इसके साथ ही उनकी जगह साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारियों को नियुक्त किया जाए.

    Share:

  • शादी के बाद गायब हुआ पति, सास-ससुर ने संपत्ति से किया बेदखल; रो-रोकर मदद मांग रही पत्नी

    Sat Aug 8 , 2026
    बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। हाथों में शिकायती पत्र और आंखों में बेबसी के आंसू लिए यह पीड़िता पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved