
इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करने पर इंदौर में रहने वाली युवती के साथ 43 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई । युवती एयरपोर्ट पहुंची युवती तो टिकट फर्जी निकला , ठगी की शिकायत युवती द्वारा एरोड्रम पुलिस की गई है ।
दरअसल इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को इंस्ट्राग्राम पर थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखकर बुकिंग करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने कम किराए में थाईलैंड के फुकेट की ट्रिप और इंडिगो के साथ कोलैबोरेशन का झांसा देकर युवती से करीब 43 हजार रुपए ऐंठ लिए। 6 जुलाई को जब युवती इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट इनवैलिड निकला। इसके बाद ठगों के मोबाइल नंबर बंद हो गए।
वही पुलिस ने बताया कि पीड़िता पूर्वा सिंह निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर द टूरिंग साइट्स नाम से थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखा था। इसके बाद 19 अप्रैल को उनके पास वॉट्सएप पर मैसेज आया। इसमें थाईलैंड ट्रिप की जानकारी और चार्ज बताए गए। अधिक राशि होने पर पूर्वा ने ट्रिप लेने से इनकार कर दिया।
इसके बाद ठगोरो ने युवती को कम कीमत वाली ट्रिप का ऑफर दिया। युवती ने कंपनी से ट्रिप की डिटेल मांगी। आरोपियों की बातों पर भरोसा कर उन्होंने थाईलैंड के फुकेट जाने के लिए करीब 43 हजार रुपए में बुकिंग कराने की सहमति दे दी। और इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो थाईलैंड का टिकट इनवेलिड निकला उसके बाद से ही ठगोंरो मोबाइल बंद आ रहा है बहरहाल पुलिस द्वारा समय समय साइबर ठगी को लेकर मुहिम चला रही है उसके बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved