img-fluid

ऑपरेशन मैट्रिक्स 2 के तहत इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

November 11, 2026

इंदौर। इंदौर में साइबर अपराधियों तक ठगी की रकम पहुंचाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ऑपरेशन मैट्रिक्स 2 के तहत एरोड्रम थाना पुलिस ने पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए महज 20-20 हजार रुपए में बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहे थे। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों में साइबर फ्रॉड के लाखों रुपए का लेन-देन हुआ है। इन खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में 10 से अधिक साइबर अपराध संबंधी शिकायतें भी जुड़ी मिली हैं।


  • दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा पिछले एक महीने में म्यूल अकाउंट के खिलाफ यह 62वीं एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपने नाम से खाते खुलवाए थे और इनके दस्तावेज साइबर ठगी करने वाले लोगों को उपलब्ध करा दिए थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपीयो बाणगंगा और एरोड्रम थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने बैंक खातों की जानकारी किन लोगों को दी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि जांच में साइबर ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क के संबंध में और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved