img-fluid

MP: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल….. बोले- क्या ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?

August 10, 2026

रीवा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की रीवा (Rewa) लोकसभा सीट से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा (MP Janardan Mishra) एक बार फिर अपने विवादित बयानों (Controversial Statement) को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. रीवा एयरपोर्ट पर कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा के शुभारंभ के दौरान आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने इथेनॉल मिश्रण और शुद्ध पेट्रोल की मांग करने वालों पर मंच से ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता से 72 सीटर विमान रीवा पहुंचा और यहां से भोपाल के लिए रवाना हुआ. इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की दूरदर्शी सोच और बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की।


  • अपने संबोधन में सांसद ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की सरकारी नीति का जोरदार समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ब्राजील जैसे देश में बड़े पैमाने पर इथेनॉल का इस्तेमाल हो रहा है और भारतीय वाहन भी पूरी तरह से इथेनॉल पर चलने में सक्षम हैं।

    इथेनॉल मिश्रण के विरोध और शुद्ध पेट्रोल की मांग पर बोलते-बोलते सांसद जनार्दन मिश्रा के बोल बिगड़ गए. उन्होंने मंच से कहा, ”शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?” जिस समय सांसद जनार्दन मिश्रा यह भाषण दे रहे थे, उस समय मंच पर मध्य प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला, राज्य मंत्री प्रतिभा बागड़ी, सतना सांसद गणेश सिंह सहित कई विधायक और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    जनार्दन मिश्रा इससे पहले भी कई मौकों पर अपने अजीबोगरीब और बेबाक बयानों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रह चुके हैं। सांसद के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीखी बहस छिड़ गई है. विपक्षी दल भी इस अमर्यादित भाषा को लेकर सांसद और सत्ताधारी दल पर हमलावर होने की तैयारी में हैं।

    Share:

  • सीमा पार से भारत आए 20 लोगों ने किसान को किया अगवा, सुरक्षित वापसी की कोशिश जारी

    Mon Aug 10 , 2026
    जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी जिले (Jalpaiguri District) में भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh Border) के पास एक भारतीय चाय किसान (Indian tea farmers) के कथित अपहरण (kidnapping) से हड़कंप मच गया। राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके में शनिवार को करीब 20 लोगों के एक समूह द्वारा 35 वर्षीय दीपांकर गोप को कथित तौर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved