img-fluid

Mumbai Landslide: घाटकोपर में तड़के भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, 8 तक फंसे हो सकते हैं मलबे के नीचे

August 12, 2026

मुंबई. मुंबई (Mumbai) को घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में आज तड़के भूस्खलन (Landslide) हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई में भारी बारिश (Heavy rain) का दौर जारी है और माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते ही भूस्खलन हुआ।


  • पहाड़ का हिस्सा चॉल पर गिरा
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में आने वाले चिराग नगर में भूस्खलन के चलते गौसिया चॉल पर पहाड़ का हिस्सा आ गिरा। इस भूस्खलन की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

    एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटीं
    पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे घटी। महाराष्ट्र पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। बीएमसी ने बताया कि दो शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं और दो घायलों को जिनमें सोहेल अंसारी (18 वर्षीय) और मोहम्मद अंसारी (14 वर्षीय) शामिल हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े भी मौके पर पहुंची हैं और राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रही हैं।

    Share:

  • जस्टिस वर्मा ‘कैश कांड’ की रिपोर्ट आज संसद में होगी पेश, मॉनसून सत्र के बचे सिर्फ 3 दिन

    Wed Aug 12 , 2026
    नई दिल्ली। संसद (Parliament) के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के अब केवल तीन दिन शेष हैं, लेकिन सदन में गतिरोध जारी है। राम मंदिर के कथित चढ़ावे की चोरी और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved