img-fluid

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने AGM से पहले दिया इस्तीफा

August 12, 2026

नई दिल्ली. टाटा ग्रुप (Tata Group) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन (Chairman) पद से एन चंद्रशेखरन ( N. Chandrasekaran) ने इस्तीफा (resigned) दे दिया है. उन्होंने ये कदम 18 अगस्त को होने वाली Tata Sons की सालाना आम बैठक यानी AGM से पहले लिया है. चंद्रशेखरन का टाटा संस के अध्यक्ष पद का कार्यकाल फरवरी 2027 तक है और जानकारी के मुताबिक, वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन पुनर्नियुक्ति नहीं लेंगे.


  • दोबारा नियुक्ति को लेकर मतभेद
    N Chadrasekaran द्वारा टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया गया है, जबकि टाटा समूह अपने तमाम व्यवसायों में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर भी मतभेद जारी थे.

    बता दें कि Tata Sons 400 अरब डॉलर के टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है. यह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और एयर इंडिया (Air India) समेत 30 से अधिक कंपनियों को नियंत्रित करती है. टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की 66% हिस्सेदारी है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप के भीतर जो मतभेद जारी थी, उनमें टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा की ओर से कई शर्तें रखी गई थीं, इनमें एक ये थी टाटा संस कभी भी लिस्टेड नहीं होगी. मामले से जुड़े सूत्रों की मानें, तो एन चंद्रशेखरन इसके लिए तैयार नहीं थे और इस तरह के तमाम मामलों को लेकर बोर्ड में दोनों पक्षों में मतभेद चल रहे थे.

    Share:

  • मिर्जापुर द मूवी में कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी सबसे महंगे, फीस में मुन्ना भइया समेत कई सितारों से आगे

    Wed Aug 12 , 2026
      नई दिल्ली । मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) का ट्रेलर (Trailer) सामने आने के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। लोकप्रिय वेब सीरीज (Web Series) के चर्चित किरदार अब सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। कालीन भैया, मुन्ना भइया, गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता जैसे किरदारों (Characters)की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved