img-fluid

रणबीर की ‘रामायण’ चीन में भी रिलीज होगी, नाम होगा ‘द लेजेंड ऑफ प्रिंस’

August 13, 2026

डेस्क: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायाण’ को लेकर इस वक्त तगड़ा बज़ बना हुआ है. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने देश की सबसे महंगी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया था. हालांकि ट्रेलर पर वैसा रिएक्शन लोगों का नहीं आया, जैसे की मेकर्स ने उम्मीद की होगी. बावजूद इसके मेकर्स अपनी इस फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त हैं. ये सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड बड़े पैमाने पर रिलीज़ की जानी है. अब पता चला है कि इस फिल्म को प्रोड्यूसर नमित मल्होक्षा चीन में भी रिलीज़ करेंगे. चीन में फिल्म जिस नाम के साथ रिलीज़ होगी, उसकी जानकारी भी सामने आ गई है.

‘रामायण’ के मेकर्स पहले से ही दावा कर रहे हैं कि वो इस फिल्म को सबसे बड़ी रिलीज़ देंगे. यानी ये वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बनेगी. साथ ही इसे चीन में भी बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की प्लानिंग की जा रही है. चीन में ‘रामायण: पार्ट 1’ को ‘द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ के नाम से रिलीज़ किया जाएगा. सोनी पिक्चर्स फिल्म को चीन में रिलीज़ करेगी.


  • ये बात पहले ही पता चल गई है कि ‘रामायण: पार्ट 1‘ को मेकर्स भारत से पहले ओवरसीज यानी विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज़ करेंगे. देश से बाहर ‘रामायण: पार्ट 1’ 6 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगी, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दो दिनों के बाद यानी 8 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा.

    रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. उनके अलावा फिल्म में सीता के रोल में साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी, रावण के रोल में साउथ एक्टर यश, लक्ष्णण के रोल में टीवी एक्टर रवि दुबे नज़र आएंगे. वहीं फिल्म में हनुमान का रोल अभिनेता सनी देओल निभा रहे हैं. इनके अलावा इसमें लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे भी कई कलाकार अलग-अलग किरदारों में नज़र आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है.

    ‘रामायण’ के लिए चीन क्यों है जरूरी?
    रामायण के दोनों पार्ट का बजट करीब 4 हज़ार करोड़ रुपये बताया गया है. ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे, ये बेहद जरूरी है. चीन भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ा बाज़ार है. वहां लाखों सिनेमाघर हैं. आमिर खान की ‘दंगल’ ने चीन में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे. आमिर की ही ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी वहां करीब 760 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. इनके अलावा सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने भी चीन में करीब 300 करोड़ का बिज़नेस किया था. इससे साफ है कि अगर चीन में रामायण ने रफ्तार पकड़ ली, तो इस फिल्म को कोई रोक नहीं पाएगा.

    Share:

  • ‘बेटा हुआ था, बेटी थमा दी’, अस्पताल में बच्चों की अदला-बदली, अब DNA टेस्ट से खुलेगा राज

    Thu Aug 13 , 2026
    झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल में उसे वक्त असमंज की स्थिति बन गई जब कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र निवासी प्रसूता और उसके पति ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। दंपति ने अस्पताल अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। अब पूरे मामले की सच्चाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved