img-fluid

बसपा प्रमुख मायावती ने की बड़ी कार्रवाई, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनन्त कुमार मिश्रा को पार्टी से निकाला

August 13, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP/बसपा) भी एक्टिव हो गई है। गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने एक कड़ा कदम उठाते हुए यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के नेता अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने बताया है कि अन्टू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बसपा से निकाला गया है।


  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के बताया- “उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वैसे भी अब जबकि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है।”

    Share:

  • IRCTC के नए ऐप ने मचाया तहलका, डेली हो रही 10 लाख टिकट की बुकिंग

    Thu Aug 13 , 2026
    डेस्क। IRCTC ने पिछले साल जुलाई में नया इंटिग्रेटेड रेलवे रिजर्वेशन ऐप RailOne लॉन्च किया था। इस ऐप में ऑनलाइन रेलवे रिजर्वेशन के साथ-साथ UTS टिकट बुकिंग और फुड ऑर्डर जैसी सभी सुविधाएं एक जगह मिलती है। भारतीय रेलवे के इस ऐप ने लॉन्च के महज 1 साल के अंदर में डाउनलोड का नया आंकड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved