
नई दिल्ली। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मायावी ग्रह राहु (Rahu planet) ने 1 अगस्त 2026 को मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र (Dhanishtha Nakshatra) में प्रवेश किया है। राहु इस नक्षत्र में अप्रैल 2027 तक रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र को धन, समृद्धि, संगीत और प्रसिद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में राहु का यह लंबा प्रवास कुछ राशियों (Zodiac signs) के लिए आर्थिक लाभ और करियर में बदलाव के अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, मेष, मकर और कुंभ राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि: अटके काम होंगे पूरे, धन लाभ के योग
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और राहु का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में साहस और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है। लंबे समय से अटकी योजनाओं में गति आने के साथ नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। अचानक धन लाभ होने और लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने के योग भी बन सकते हैं।
मकर राशि: प्रमोशन और प्रॉपर्टी के योग
धनिष्ठा नक्षत्र का संबंध मकर और कुंभ राशि से माना जाता है। मकर राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर तरक्की के नए अवसर खोल सकता है। समाज और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। मकान, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे
कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल 2027 तक का समय आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रह सकता है। आय के एक से अधिक स्रोत बनने के योग हैं। विदेश से जुड़े कारोबार या विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जिसका फायदा करियर में मिल सकता है।
राहु के शुभ प्रभाव के लिए करें ये उपाय
– शनिवार को गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सरसों का तेल या काले तिल दान करें।
– भगवान काल भैरव या भगवान शिव की आराधना करें।
– ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का नियमित जाप करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved