
डेस्क: डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोगों को ट्रेलर काफी एक्साइटिंग लगा, तो वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म को लेकर ट्रोलिंग भी शुरू कर दी. अब कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह ने ट्रेलर देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इस फिल्म में महिलाओं को दिखाने के तरीके और कलाकारों के इंटीमेट सीन्स पर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं, ऋषिका ने यश के किरदार पर भी निशाना साधा है.
यश की ‘टॉक्सिक’ को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और फैंस इसके थिएटर में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी तरफ, कुछ लोगों को इसका ट्रेलर पसंद नहीं और इसमें महिलाओं के किरदार पर सवाल उठाए गए. इसी बीच अब कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह भी यश की ‘टॉक्सिक’ पर भड़की हैं.
ऋषिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने यश के न्यूड सीन को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “खूबसूरती एक ऐसी चीज है जो एक महिला पर सबसे ज्यादा जंचती है, लेकिन इज्जत एक ऐसी चीज है जो एक पुरुष पर सबसे ज्यादा जंचती है. तुम्हें उस तरह अपनी पैंट उतारने की क्या जरूरत थी, तुम बिल्कुल बंदर हो? तुम्हारी पत्नी घर पर तुम्हारा इंतजार कर रही है, फिर एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट करने की क्या जरूरत है? हम तुम्हारे इस नए बिजनेस को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते. तुम्हारी अपनी जिंदगी में महिलाएं हैं, फिर भी तुम यहां आकर अकड़ दिखा रहे हो और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हो. महिलाओं को सही इज्जत दो, वरना हम तुम्हें कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे.”
ऋषिका ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि कन्नड़ सिनेमा आगे बढ़े और इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचे. मुझे खुशी है कि ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्म कन्नड़ में बन रही है और इसमें बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस भी काम कर रही है. लेकिन ट्रेलर में महिलाओं को जिस तरह दिखाया गया है, वो मुझे पसंद नहीं आया.” उन्होंने फिल्म में महिलाओं के किरदारों को लेकर भी सवाल उठाया. एक्ट्रेस ने कहा, “फिल्म में पांच फीमेल एक्टर्स हैं. क्या उनमें से एक को भी खूबसूरत या अच्छे तरीके से दिखाया गया है? कियारा आडवाणी को बॉलीवुड से इस तरह दिखाने के लिए क्यों लाया गया?”
ऋषिका सिंह के वीडियो के बाद यश के फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए और एक्ट्रेस की आलोचना करने लगे. एक यूजर ने कमेंट किया, “ये साफ है कि आप ये वीडियो अपनी फ्रस्ट्रेशन की वजह से बना रही हैं.” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मैडम, डायरेक्टर एक महिला हैं और आप इसे पुरुषों की सोच बता रही हैं? आपने अभी पूरी फिल्म भी नहीं देखी है. कमेंट करने से पहले पूरी फिल्म देख लीजिए.” एक ने कमेंट में लिखा गया, “वाह, जब आपने ‘एनिमल’ अपने परिवार के साथ देखी थी, तब महिलाओं की इज्जत को लेकर आपकी चिंता कहां थी?”
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और तारा सुतारिया भी हैं. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने प्रोड्यूस किया है. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved