img-fluid

इंदौर: मारपीट कर कार और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 14, 2026

इंदौर। इंदौर के ग्रामीण पुलिस के अंतर्गत आने वाले क्षिप्रा थाना क्षेत्र के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक को घेरकर मारपीट करने और उसकी कार व मोबाइल लूटकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ पासिंग कार से मौके से भागे थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और कार के नंबर को जांच का आधार बनाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।


  • इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक युवक विनोद सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर अल सुबह अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान कार से आए आरोपियों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी टाटा नेक्स ऑन कार और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई छत्तीसगढ़ पासिंग कार के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई।

    फुटेज में संदिग्ध कार नजर आने के बाद पुलिस ने उसके नंबर और आवाजाही के रास्ते की जानकारी जुटाई।अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस संदिग्धों के गांव दुपाड़ा तक पहुंची, और आरोपियों को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ करने पर आरोपियों ने सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।अब पुलिस आरोपियों से लूटी गई कार और मोबाइल की बरामदगी के साथ वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले ऐसी अन्य वारदातें तो नहीं की हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved