img-fluid

MP: कांग्रेसियों को जबरन बनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष! युवाओं ने खोली पोल, नियुक्ति सूची पर बड़ा बवाल

August 15, 2026

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर एक बड़ा और अजीबोगरीब विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हालिया नियुक्ति सूची में आलीराजपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदीप गोजा और नानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में सुजीत चौहान के नामों की घोषणा की गई थी। हालांकि सूची सामने आते ही दोनों युवाओं ने वीडियो जारी कर भाजपा संगठन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

‘हमसे पूछा ही नहीं, हम तो कांग्रेस में हैं!’
दोनों युवाओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए सार्वजनिक तौर पर इस नियुक्ति पर अपनी कड़ी असहमति व्यक्त की है। युवाओं का कहना है कि उन्हें पार्टी का पद दिए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही संगठन ने उनसे इस संबंध में कोई चर्चा या सहमति ली। प्रदीप गोजा और सुजीत चौहान ने स्पष्ट किया कि वे पहले से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और भाजपा के किसी भी संगठनात्मक पद पर रहने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। बिना जानकारी के नाम घोषित किए जाने पर दोनों ने गहरी नाराजगी जताई है।


  • संगठन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
    कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की इस घटना के बाद भाजपा की नियुक्ति प्रक्रिया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के सत्यापन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस फर्जीवाड़े और अव्यवस्था के सामने आने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा संगठन इस पूरे मामले पर क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या संशोधन करता है।

    Share:

  • कांग्रेस देश से माफी मांगे...BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

    Sat Aug 15 , 2026
    नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गायन को लेकर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी के राज्यसभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया और कांग्रेस आलाकमान से मांफी की मांग की है. वहीं कांग्रेस ने गाने में किसी भी तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved