img-fluid

UGC-NET पेपर रद्द होने पर राहुल गांधी का तंज- ‘मोदी जी, देखिए NTA ने फिर क्या कर दिया’

August 17, 2026

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) जून 2026 के तीन विषयों- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र की मोदी सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि गलती NTA करती है लेकिन इसकी सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये पेपर पहले ही लीक हो गए थे. उधर, NTA ने प्रश्नपत्रों में भारी खामियों और पुराने प्रश्नों के दोहराव के बाद इन तीन विषयों की री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को कराने का नोटिस जारी किया है.


  • राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने क्या किया है. 22 से 30 जून के बीच हुई परीक्षाएं दो महीने बाद गलत पेपर सेट करने और पुराने सवाल दोहराने के कारण रद्द कर दी गईं.’

    उन्होंने कहा कि कोटा, देहरादून और प्रयागराज में कही अपनी बात को वे दोहराते हैं कि ये अब शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि एक ‘एक्सट्रैक्शन मशीन’ (शोषण का तंत्र) बन चुकी है, जो छात्रों से पैसे, साल, मानसिक शांति और आत्मविश्वास छीनती है और बदले में नौकरी तक नहीं देती.

    राहुल गांधी ने NTA और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार के हर अंग की तरह NTA भी कभी अपनी गलती नहीं मानती.

    उन्होंने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था, आखिरी नहीं. NTA के नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.’ सितंबर में दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए राहुल ने कहा कि गलती छात्रों की नहीं है, बल्कि पीएम मोदी ने ऐसा सिस्टम बनाया है जो परीक्षा तक नहीं करा सकता.

    NTA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में तथ्यात्मक, अनुवाद और टाइपिंग की गंभीर गलतियां पाई गईं. अब अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को शिफ्ट 1 और कॉमर्स की शिफ्ट 2 में होगी. सोशियोलॉजी का री-टेस्ट 10 सितंबर को शिफ्ट 1 में कराया जाएगा.

    NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्रों से दोबारा कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा, सीटों की संख्या नहीं घटेगी और बाकी 84 विषयों के नतीजे तय समय पर ही घोषित होंगे.

    Share:

  • बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम में इनको मिल सकता है ज्यादा महत्व

    Mon Aug 17 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन में जल्द बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को नई टीम को लेकर घोषणा हो सकती है। जनवरी में नितिन नवीन (Nitin Navin) बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से संगठन में बदलाव नहीं हुआ है। अब उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved