
महिदपुर रोड। ग्राम बरूखेड़ी स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात प्रभातफेरी ग्राम पंचायत पहुँची। सरपंच निर्मला भरत जाट ने माँ सरस्वती व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व शहीदों का पूजन किया। तत्पश्चात सरपंच निर्मला ने झंडावंदन किया।
भारतीय सेना में नौकरी कर रहे सुनिल बालाराम जाट सहित कक्षा पाँचवीं तथा आठवीं की बोर्ड स्तर की परीक्षा में अव्वल रही छात्रा आराधना नितेश सेन, अनिसा ईश्वर लाल जाट, निशा ईश्वर लाल तथा पंचायत क्षेत्र के ग्राम सरवनखेड़ा की छात्रा रविना ईश्वर लाल, अंकित दिनेश नाथ का ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच निर्मला जाट, सचिव नौशाद नूर मंसूरी, उपसरपंच सोहन सिंह राजपूत, बाबूलाल जाट, धारासिंह जाट आदि ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मान किया। सुनील जाट ने कहा आप भी अच्छे पढ़ लिखकर देश सेवा में अपना योगदान दें व एक लक्ष्य बनाकर कार्य करें। सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट ने स्वतंत्रता दिवस में महापुरूषों के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षिका चन्द्रकांता चवरासिया, हेमलता उपाध्याय, संगीता राठौर, शिक्षक वैभव शर्मा, संदीप शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम सांखला, आशा कार्यकर्ता रामकन्या राठौर, पप्पू लाल सेन, वीरेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन हेमलता उपाध्याय ने किया तथा आभार पंचायत सचिव नौशाद नूर मंसूरी ने माना।