img-fluid

MP: सूअर पकड़ने गई नगर पालिका टीम पर महिलाओं ने बरसाए पत्थर, लाठी-डंडे

August 19, 2026

हरदा। शहर में बढ़ती सूअरों की संख्या और इनके द्वारा लोगों पर हमले की शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ सूअर पकड़ने के लिए कॉलोनियों में पहुंची। बताया जा रहा है कि शहरवासियों ने 181 सहित विभिन्न माध्यमों से सूअरों के आतंक की शिकायतें की थीं। इसके बाद नगर पालिका के आदेश पर दरोगा सहित करीब 20 से 25 कर्मचारियों का अमला वाहनों के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचा।

कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब मौके पर मौजूद महिलाओं ने नगर पालिका अमले का विरोध करते हुए कथित तौर पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सामने आए वीडियो में महिलाएं नगर पालिका की टीम का विरोध करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक पिकअप वाहन के जरिए सूअरों को छुड़ाकर ले जाने का भी दावा किया जा रहा है। घटना में पिकअप वाहन पर तोड़फोड़ की गई है।


  • घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस बल मौके पर मौजूद होने के बावजूद नगर पालिका कर्मचारियों और महिलाओं के बीच हुए विवाद में प्रभावी तरीके से बीच-बचाव नहीं किया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

    नगर पालिका प्रशासन अब घटना को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर पालिका ने पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है। पूरे मामले में वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर पुलिस और प्रशासन के अगले कदम पर है।

    Share:

  • टीम इंडिया ने फिर पाकिस्तान को धोया, अगले राउंड में जगह बनाकर PAK को किया बाहर

    Wed Aug 19 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह हराते हुए FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में जगह बना ली है. नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में खेले गए पूल D के इस आखिरी मुकाबले मे भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही अपना दबदबा बनाए रखा और आखिरकार 5-3 से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved