img-fluid

अधिकारियों की समझाईश से माने ठेका श्रमिक..आज सुबह गेट पर पहुंचे

August 01, 2020

नागदा। ग्रेसिम उद्योग में कार्यरत ठेका श्रमिक शुक्रवार को अपनी शिकायतें लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पहुंचे।
एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार तथा सीएसपी मनोज रत्नाकर को श्रमिकों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि लॉकडाउन के दौरान से ही उनके बहुत से साथियों को काम पर नहीं बुलाया जा रहा, जिन्हें काम पर बुलाया जा रहा है। उन्हें भी बराबर काम नहीं मिल रहा। इस समस्या के कारण अधिकांश श्रमिक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है। पूर्व में इस मामले में शहर के जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद उनकी समस्या का निदान अब तक नहीं हो पाया। अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया कि उद्योग प्रबंधन से बात करके इस समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे। वर्तमान में कोरोना संक्रमण तथा त्यौहारों के चलते आंदोलन करना सही निर्णय नहीं होगा। अधिकारियों ने कहा कि एक हफ्ते में चर्चा करके इस मामले का हल निकाला लिया जाएगा। ठेका श्रमिकों ने प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित रखते हुए अगला निर्णय 8 दिनों बाद लिए जाने की बात कही।
उद्योग गेट पर पहुंचे श्रमिक : प्रशासन से बातचीत के बावजूद कुछ ठेका श्रमिक उद्योग गेट पर आज सुबह पहुंचे। कहा जा रहा है कि ठेका श्रमिकों ने सांकेतिक रूप से अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए यह कदम उठाया जबकि ग्रेसिम जनसम्पर्क अधिकारी संजय व्यास ने बताया कि हर महीने कार्ड बनवाने हेतु श्रमिक गेट पर आते है। सामान्य रुप से वो यहाँ पहुचे हंै आंदोलन जैसी कोई बात नहीं है।

Share:

  • नियमो के पालन के साथ परम्परा को रखा कायम

    Sat Aug 1 , 2020
    नागदा। लॉकडाऊन के नियमों का पालन रखते हुए मां चंबल का जल लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत के नेतृत्व में उज्जैन पहुंचकर महाकाल का जलाभिषेक किया गया। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से पिछले 14 वर्षों से परंपरागत भव्य बोल बम कावड़ यात्रा निकलती है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते संस्था से जुड़े कुछ सदस्यों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved