img-fluid

मध्यप्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के सीईओ भी बदले

August 21, 2026

भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को बदला गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को मंत्रालय में उप सचिव और नगरीय प्रशासन सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार से नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर से जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ बनाया गया है। वहीं, डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें स्मार्ट सिटी सतना के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

कई जिला पंचायत सीईओ बदले
तबादला सूची में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बड़े स्तर पर बदला गया है। मैहर अपर कलेक्टर संजना जैन को जल संसधान विभाग में उप सचिव, जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सिंगरौली से जिला पंचायत सागर का सीईओ बनाया गया है। वहीं अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति शर्मा को जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। अंजली जोसेफ जोनाथन को जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग और नवीत कुमार धुर्वे को जिला पंचायत टीकमगढ़ से जिला पंचायत देवास का सीईओ बनाया गया है।


  • रीवा, खंडवा और सतना में भी बदलाव
    सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से जिला पंचायत रीवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। काजल जावला को जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजा गया है। अनिल कुमार डामोर को अपर कलेक्टर विदिशा से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं अभिषेक सराफ को जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    विवेक केवी को जबलपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी
    विवेक के.वी. को जिला पंचायत सागर से जबलपुर विकास प्राधिकरण का सीईओ और सौम्या आनंद को जिला पंचायत श्योपुर से जिला पंचायत सीधी का सीईओ बनाया गया है। ऐश्वर्य वर्मा को शहपुरा, डिंडौरी के एसडीओ से जिला पंचायत खंडवा का सीईओ बनाया गया है। आशीष को सेंधवा, बड़वानी के एसडीओ से अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी मिली है। कार्तिकेय जायसवाल को वारासिवनी, बालाघाट से जिला पंचायत श्योपुर का सीईओ और विशाल धाकड़ को कुक्षी, धार के एसडीओ से जिला पंचायत टीकमगढ़ का सीईओ बनाया गया है।

    सोनाली देव को उप सचिव बनाया
    तबादला आदेश में मंडला के बिछिया में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनाली देव को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया है। वहीं, बालाघाट के बैहर में अनुविभागीय अधिकारी अर्पित गुप्ता को बड़वानी जिला पंचायत को सीईओ, झाबुआ के पेटलावद में अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीणा को बालाघाट जिला पंचायत का सीईओ, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत श्रद्धा शुक्ला को खंडवा में अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, झाबुआ के सहायक कलेक्टर आशीष कुमार को बीना अनुविभागीय अधिकारी, सतना के सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य को बालाघाट के बैहर में अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।

    इन अधिकारियों की भी नई पदस्थापना
    वहीं, बालाघाट के सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल को सीधी के मझौली में अनुविभागीय अधिकारी, छतरपुर के सहायक कलेक्टर पाटिल आशीष अशोक को धार जिले के कुक्षी में अनुविभागीय अधिकारी, खंडवा के सहायक कलेक्टर सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को सिंगरौली देवसर का अनुविभागीय अधिकारी, रायसेन में सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल को मंडला अनुविभागीय अधिकारी, खरगोन के सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान को डिंडौरी शहपुरा को अनुविभागीय अधिकारी, दमोह के सहायक कलेक्टर ठाकरे ऋषिकेष विजय को छतरपुर अनुविभागीय अधिकारी और धार की सहायक कलेक्टर नवकिरण कौर को ग्वालियर डबरा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।

    Share:

  • कंटेंट क्रिएटर्स की राह मुश्किल, YouTube का ऐसा नियम जो लोगों को कर रहा परेशान

    Fri Aug 21 , 2026
    नई दिल्ली: वीडियो बनाकर कमाई करने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. YouTube ने अपने पार्टनर प्रोग्राम के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है. नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू होंगे. इसके साथ ही कंपनी ने वीडियो के व्यू काउंट के नियम में भी बड़े बदलाव कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved