img-fluid

नाना पटवारी से जुड़े सट्टेबाज़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार

August 21, 2026

इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके पूरे सिंडिकेट से जुड़े सट्टेबाज़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र नगर निवासी राहुल निंबोला, सिंधी कॉलोनी निवासी सौम्यप्रीत शिंदे और द्वारकापुरी निवासी धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मु शामिल हैं।

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क काफी फैला हुआ है और इसमें अब तक कुल 12 आरोपी बनाए जा चुके हैं। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाज़ी की आईडी और पासवर्ड बांटते थे। लिंक पर लॉगिन करने के बाद वॉलेट में बैलेंस दिखता था, जिसके ज़रिए सट्टा खेला जाता था। आरोपी सौम्यप्रीत शिंदे की आईडी पूर्व में जप्त किए गए आरोपी नाना पटवारी के मोबाइल में भी सक्रिय पाई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आईटी एक्ट की सख्त धाराएं जोड़ी हैं। कोर्ट से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद गिरोह में 15 से 16 आरोपी और सामने आ सकते हैं। आरोपियों की रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है और इसमें विदेशी लिंक भी सामने आ रहे हैं।

Share:

  • समुद्री लुटेरों के कब्जे वाले जहाजों में 22 भारतीय नाविक सवार, सभी सुरक्षित, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    Fri Aug 21 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs of India) के अनुसार यमन और सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में लिए गए दो वाणिज्यिक जहाजों में सवार सभी 22 भारतीय सुरक्षित हैं। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी। सभी 22 नाविक सुरक्षित एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved