img-fluid

तेलंगाना : फार्मा प्लांट में भीषण विस्फोट, शिफ्ट बदलते वक्त फटा रिएक्टर; 2 की मौत, 9 झुलसे

August 22, 2026

हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के यादाद्रि भुवनगिरी (Yadadri Bhuvanagiri) जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मा कंपनी (pharma plant) की यूनिट में रिएक्टर (reactor) फट गया। हादसे के बाद लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ॉ


  • शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ हादसा
    पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। हादसे के बाद पोचमपल्ली मंडल स्थित फार्मा यूनिट में आग लग गई। जिस समय रिएक्टर में विस्फोट हुआ, उस समय कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे।

    दो कर्मचारियों की मौत, नौ घायल
    एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोग 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।’घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    दमकल विभाग ने बुझाई आग
    हादसे के बाद फार्मा यूनिट में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

    Share:

  • म्यांमार में बौद्ध मठ पर सेना का हवाई हमला, ध्यान शिविर में बैठे 14 लोगों की मौत; 20 घायल

    Sat Aug 22 , 2026
    म्यांमार। म्यांमार (Myanmar) के मध्य सागाइंग क्षेत्र (Central Sagaing Region) में सेना के कथित हवाई हमले (Airstrikes) में बौद्ध मठ में ध्यान कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। विपक्षी समूहों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमला शुक्रवार सुबह म्यांग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved