
गणेश घाट के नीचे सरपंच के बेटे और साथियों ने किया हंगामा
इन्दौर। गणेश घाट (Ganesh Ghat) पर पिकनिक (Picnic) मनाने गए एक परिवार (Family) के साथ गणेश घाट पर कुछ युवकों ने मारपीट (Beating) की और करीब दो घंटों तक उन्हें वहीं खड़े रखा। बाद में उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, तब जाकर मारपीट करने वाले युवक भागे। अभी युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक युवक खुद को पास के गांव का सरपंच का लड़का बता रहा था।
इंडोरामा पीथमपुर के रहने वाले मनोज राठौर की शिकायत पर मानपुर पुलिस ने एक दर्जन युवकों पर केस दर्ज किया है। मनोज का 15 अगस्त को जन्मदिन था। वह हर साल जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी, बेेटे, बहू और अन्य रिश्तेदारों के साथ गणेश घाट ब्रिज के नीचे अजनार नदी में जाते हैंं और पार्टी करते हैं। मनोज का आरोप है कि जब वे नदी में नहा रहे थे तो स्विफ्ट कार सवार युवक भी वहां नहाते हुए अश्लील हरकतें कर रहे थे,जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी तो मनोज और उसके परिवार को उन युवकों ने घेर लिया और मारपीट की। करीब दो घंटे तक ये युवक विवाद करते रहे। जब मनोज ने डायल 112 से मदद मांगी तो युवक भाग गए। अभी युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक युवक कह रहा था कि वह गजरा सरपंच का बेटा है। पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंचे। मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि पिकनिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं आम होने लगी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved