
नई दिल्ली: सरकार के पास जनता को बताने के लिए बहुत कुछ है. उसे सकारात्मक रुप से जनता तक कैसे पहुंचाया जाए? यह एक चुनौती है, जिसे संगठन के सभी सदस्यों को समझना होगा. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई संगठनात्मक टीम की दो-दिवसीय महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक चल रही है. 23 अगस्त 2026 को इस बैठक का दूसरा दिन है, जिसमें संगठन की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में देश भर के सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और राज्यों के प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं.
बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हो रही है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. बैठक में जिन विषयों में प्रमुखता से चर्चा हुई. उनमें जनता के बीच अपनी सकारात्मक बातों को कैसे पहुचायी जाए, यह सबसे अहम रहा. बैठक में सदस्यों को इस बात को बताया गया कि हमारे पास लोगों को बताने के लिए बहुत कुछ है. जरूरत इस बात की है कि उसे सही तरीके से जनता के बीच कैसे ले जाया जाए?
युवाओं के बीच जाएगी BJP
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि हाल की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर युवाओं के बीच कैसे अपनी बात रखी जाए? इसके लिए इस बात पर भी मंथन हुआ कि विश्वविद्यालयों और कैम्पस में नेता जाएं और युवाओं के बीच अपनी बात रखें. इसके साथ उनकी बातों को भी सुनें, जिससे कि यह पता चले कि आखिरकार देश का युवा क्या सोच रहा है और उसके सरकारी योजनाओं के बारे में पता है भी नहीं. पार्टी ने युवा वोटर्स (Gen-Z) से सीधे संपर्क साधने के लिए एक विशेष टीम बनाए जाने पर भी चर्चा हुई है. इस टीम में राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े जैसे वरिष्ठ नेता को भी शामिल किया जाए, जिसके मार्गदर्शन में लोग काम करें.
नई टीम में है नई ऊर्जा
शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. उन्होंने नई टीम को जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने और संगठन को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया. इस मूल मंत्र को कैसे अक्षरशः लागू किया जाए, उसपर चर्चा हुई.
बैठक में इस बात का दावा किया गया कि भारतीय जनता पार्टी की इस नीम में 65 सदस्य हैं. इनमें नई राष्ट्रीय टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है. इसमें अनुभव, युवाओं और महिलाओं का संतुलन रखा गया है. इसका फायदा पार्टी को कैसे मिले यह सुनिश्चित करना जरूरी है. हाल के दिनों में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी मुख्य चर्चा हो रही है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है.
मनुस्मृति और महिला आरक्षण पर क्या बोलीं स्मृति?
दूसरी ओर, बैठक के बाद स्मति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि मैं महिलाओं का इज्जत करता हूं. महिला आरक्षण का यह संकल्प देश भर में लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का सहयोग करें, इसीलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी के एक अहम नेता ने महिलाओं और महिलाओं के नेतृत्व के समर्थन की बात की है. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि विनम्रता पूर्वक कृपया प्रधानमंत्री के मुहिम को देश की महिलाओं को संसद में नेतृत्व करने के लिए 33% आरक्षण का बिल त्वरित रूप से लागू हो इस प्रयास में प्रधानमंत्री जी का सहयोग करें.
उन्होंने कहा किमैं यह भी जानती हूं कि कल कांग्रेस के उसे नेता के मंच पर हिंदू धर्म को लेकर बातें हुई. हम यह कहते हैं कि.. यत्र नार्यस्तु पूजन्ते तत्र रमंते देवता.. लेकिन साथी हमारे धर्म में हमें मां भगवती मां लक्ष्मी मां सरस्वती की आराधना करते हैं. मैं एक और निवेदन करती हूं कि वंदे मातरम् में भी जिन पंक्तियों को कांग्रेस मुख्यालय में रोका गया, उन पंक्तियों में मां दुर्गा का उल्लेख है. दुर्गा स्वरूप को हम शक्ति के केंद्र की दृष्टि से उपासना करते हैं, उसे दुर्गा मां का जय घोष वंदे मातरम का पूरा मंचन पूरा गायन कांग्रेस मुख्यालय में हो.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved