
बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का बैहर विधानसभा क्षेत्र इन दिनों बेहद गंभीर संकट से जूझ रहा है। पिछले दो महीनों से बैगा बहुल इलाकों में मासूम बच्चों की हो रही मौतों के मामले में बड़ा और खौफनाक अपडेट सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक संजय उइके ने दावा किया है कि क्षेत्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और अब तक 23 से 24 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है।
मासूमों पर काल बनकर टूटी बीमारी
विधायक के अनुसार, विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और गोंड समुदाय के मासूम बच्चे मीजल्स (खसरा), मलेरिया और अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।
आंकड़े छिपाने का आरोप
विधायक संजय उइके ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत उजागर होने के डर से मौतों की असल संख्या छिपाई जा रही है। विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के मासूम बच्चों की इस तरह लगातार मौत होना स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलता है। मौतों का आंकड़ा छिपाने के बजाय प्रशासन को तत्काल प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमें भेजकर स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति से निपटना चाहिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved