img-fluid

पाकिस्तान : इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल में बड़ा हादसा, PIMS में लगी आग, 15 नवजातों की मौत

August 26, 2026

इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad ) में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल (Government hospital) के स्त्री रोग वार्ड में आग लगी। इसके कारण 15 नवजात शिशुओं (15 newborns) की मौत हो गई। यह जानकारी ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार है। यह घटना राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में हुई।


  • जियो न्यूज ने बताया कि आग लगने की घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    पीआईएमएस की प्रवक्ता ने क्या कहा?
    पीआईएमएस की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि रात में कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी हताहतों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती।

    आग की वजह क्या है?
    घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी मालूम होती है। उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 7 बजे लगी थी। उन्होंने कहा कि आग बुझा दी गई है, लेकिन कूलिंग प्रोसेस में कुछ समय लगेगा।

    जांच समिति गठित की गई
    घटना की वजह और जांच के लिए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। प्रशासन के अनुसार, समिति आग लगने के असली कारण का पता लगाएगी और यह भी जांच करेगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। इसके साथ ही कई अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

    Share:

  • कनाडा का ट्रंप को जवाब: 700 से ज्यादा अमेरिकी सामान पर टैरिफ, कुछ पर 50% तक शुल्क

    Wed Aug 26 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका और कनाडा (America and Canada) के बीच चल रहा व्यापार विवाद अब और गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति (Donald Trump’s tariff policy) के जवाब में कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 700 से अधिक उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने का फैसला किया है। इन सामानों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved