img-fluid

खेत में घास काटने गए युवक पर ब्लेड से हमला, प्राइवेट पार्ट पर लगी चोट; किन्नर समेत 2 हिरासत में

September 02, 2026

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के अकबरगढ़ गांव (Akbargarh Village) में एक युवक पर ब्लेड से हमला (Attack with a blade) किए जाने का मामला सामने आया है। युवक खेतों की तरफ घास काटने गया था, जहां वह घायल हालत में मिला। उसके प्राइवेट पार्ट (Private part) पर ब्लेड से चोट के निशान पाए गए। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद चरथावल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी।

1 सितंबर की दोपहर की घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना 1 सितंबर की दोपहर की है। चरथावल पुलिस को सूचना मिली थी कि अकबरगढ़ निवासी एक युवक घायल अवस्था में मिला है और उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से चोट लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और पुलिस के अनुसार उसकी हालत सामान्य है।

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाए?

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक खेत की ओर घास काटने गया था। इसी दौरान कथित तौर पर एक किन्नर और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया।

एक ग्रामीण ने दावा किया कि युवक को अपने ग्रुप में शामिल करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक को कुछ सुंघाने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया गया।

हालांकि, इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था और हमले की वजह क्या थी।



  • शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी बताए गए लोग फरार

    स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर शोर सुनाई दिया। आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तो युवक घायल और खून से लथपथ हालत में मिला। ग्रामीणों को देखकर कथित आरोपी वहां से फरार हो गए।

    इसके बाद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    युवक के बताए नामों के आधार पर दो हिरासत में

    सीओ सदर मुजफ्फरनगर सुनील कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को चरथावल पुलिस को अकबरगढ़ निवासी एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल भेजा।

    इसके बाद पुलिस टीम ने घायल युवक से बातचीत की। युवक ने जिन लोगों के नाम बताए, उनके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक का इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पशुपालन से जुड़ा है युवक

    ग्रामीण प्रदीप कुमार के मुताबिक, घायल युवक की उम्र करीब 17-18 साल है और वह पशुपालन से जुड़े काम करता है।

    फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक के साथ वास्तव में क्या हुआ था, घटना में कितने लोग शामिल थे और ब्लेड से हमला किसने किया।

    जांच के बाद साफ होगी पूरी कहानी

    इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। क्या युवक को जबरन किसी ग्रुप में शामिल करने की कोशिश की गई थी? क्या इसी विवाद के चलते उस पर हमला हुआ? घटना में वास्तव में कितने लोग शामिल थे और युवक को चोट कैसे लगी?

    इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

    Share:

  • ध्रुवीय अनुसंधान पोत की कीमत में भारी इजाफा... 400 करोड़ का जहाज अब 2600 करोड़ में खरीदेगी सरकार

    Wed Sep 2 , 2026
    नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) (Polar Research Vessel (PRV) की खरीद के लिए वित्त मंत्रालय ने 2689 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। अब इसकी खरीद के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह रिसर्च जहाज (Research vessel) अंटार्कटिक महाद्वीप (Antarctic continent) में शोध के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved