img-fluid

नई दिल्ली पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर

September 03, 2026

नई दिल्ली. बेल्जियम के प्रधानमंत्री (Belgian Prime Minister) बार्ट डी वेवर (Bart De Wever) तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री (PM) मोदी (Modi) के निमंत्रण पर बेल्जियम के पीएम 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर का पहला भारत दौरा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बेल्जियम पीएम का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है। आधिकारिक दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। यह दौरा भारत-बेल्जियम की घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।’ बेल्जियम पीएम बार्ट डी वेवर ने साल 2025 में ही पदभार संभाला है और यह उनका पहला भारत दौरा है। साथ ही दो दशकों में यह बेल्जियम के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला भारत दौरा है।


  • क्या है पूरा कार्यक्रम
    बेल्जियम पीएम के कार्यक्रम के तहत वे 3 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता में भारत-बेल्जियम के द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

    बेल्जियम के पीएम भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक व्यापारिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
    नई दिल्ली के बाद वेवर 4 सितंबर को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे हीरे, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक सहित विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।

    दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंध
    भारत और बेल्जियम के विदेश मंत्रियों के बीच 15 जुलाई 2026 को रणनीतिक सहयोग पर बातचीत हुई थी। अब बार्ट डी वेवर के भारत दौरे पर रणनीतिक संवाद और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत होने की उम्मीद है। यूरोप में बेल्जियम, भारत का प्रमुख आर्थिक साझेदार है। अप्रैल 2000 से दिसंबर 2025 के बीच बेल्जियम ने भारत में 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, प्रोद्योगिकी, नवाचार, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी, बंदरगाह और समुद्री सहयोग पर भी संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बेल्जियम की कंपनियां भारत में काम कर रही हैं। बेल्जियम, संयुक्त राष्ट्र में भी भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है।

    Share:

  • ‘पद्मावत’ विवाद: स्वरा भास्‍कर की जुबान काटने पर एक करोड़ का इनाम

    Thu Sep 3 , 2026
    नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmaavat) में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्वरा ने जौहर को महिमामंडित किए जाने पर सवाल उठाए थे। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना हुई और अब आगरा में उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved