img-fluid

मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले पकड़े गए 3 संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

September 08, 2026

मुंबई। मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए संदिग्धों के पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड और एक बंदूक बरामद की गई है।

पकड़ा गया एक 24 वर्षीय युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। बंदूक से साथ हिरासत में लिया गया संदिग्ध बॉडीगार्ड के रूप में युवक के साथ था। हालांकि, पुलिस ने तीनों संदिग्धों के पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंध होने की संभावना को खारिज किया।

खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया

मुंबई पुलिस ने बताया कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। रोहन पारेख ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। जांच करने पर उसके पास से पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र मिला।

आरोपी के साथ मौजूद अन्य साथियों के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बंदूक का लाइसेंस वैध पाया गया।

नकली पहचान पत्र का कर रहा था इस्तेमाल

मुंबई पुलिस के अनुसार, तीन लोगों ने एक संदिग्ध सरकारी ID कार्ड का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए जबरदस्ती BKC के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए।

BKC पुलिस स्टेशन में सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत BNS की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

क्राइम ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है। हथियार का लाइसेंस वैध पाया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, दस्तावेजों और सामान की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कार्यक्रम स्थल में क्यों घुसे थे।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक सम्मेलनों में से एक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन की थीम प्रभाव की क्षमता।

Share:

  • इंदौर में ऑपरेशन मैट्रिक्स में म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Tue Sep 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत एरोड्रम थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है… पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है… पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved