img-fluid

इंदौर: होटल के कमरे में 32 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

September 10, 2026

इंदौर। इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला सुबह एक व्यक्ति के साथ होटल में पहुंची थी। शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाने की बात सामने आई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल का है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 32 वर्षीय सोनाली शर्मा के रूप में हुई है, जो शहर में रहकर एक कंपनी में काम करती थी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सोनाली पाइप व्यापारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में पहुंची थी। दोनों होटल के कमरे में रुके थे।


  • शाम के समय दीपक कमरे से बाहर चला गया। कुछ देर बाद होटल स्टाफ को कमरे में कोई हलचल नजर नहीं आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की हालत गंभीर थी। पुलिस के मुताबिक दीपक ने महिला की तबीयत खराब होने की बात बताई और होटल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस होटल स्टाफ और महिला के साथ मौजूद व्यक्ति के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

    Share:

  • 33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा, आईडीए दफ्तर में घुसे रहवासी

    Thu Sep 10 , 2026
    इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम 171 में अपने आशियाने का सपना देख रहे लगभग 6 हजार प्लॉट धारकों का इंतजार तीन दशक बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। लंबे समय से परेशान रहवासियों ने इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग कार्यालय के अंदर दाखिल हो गए और बोर्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved