img-fluid

इंदौर: शराब के पैसों का विवाद बना मौत की वजह, दोस्त ने दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला

September 11, 2026

इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे खून से सने कपड़ों में ही गिरफ्तार कर लिया।


  • दरअसल यह वारदात ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर दो के पास की है, जहां करीब 50 वर्षीय स्वर्णदीप उर्फ गोल्डी फुटपाथ पर रहता था। वहीं उसका दोस्त बंटी भी रहता था। दोनों ट्रकों की चौकीदारी और हम्माली करते थे और अक्सर साथ में शराब पीते थे। पुलिस के मुताबिक घटना वाली शाम भी दोनों ने शराब पी। रात करीब 11 बजे शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ और मृतक ने बंटी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद रात करीब एक बजे गोल्डी फुटपाथ पर सो रहा था, तभी बंटी ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे चाय की दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने उसे खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस ने बंटी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

  • मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला, दो बार लगाया फोन पर नहीं मानें ट्रंप

    Fri Sep 11 , 2026
    वाशिंगटन। इस साल 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया में संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी युद्ध के अलावा अब सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच भी तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved