img-fluid

मंगल का पुष्य नक्षत्र में जल्‍द होगा प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, कमाई और करियर में तरक्की के योग

September 12, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की राशि (Zodiac signs) के साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन (Nakshatra Change) को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि ग्रह के नक्षत्र बदलने से उसके प्रभाव में बदलाव आता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में मंगल अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर मंगल (Mangal) पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय आर्थिक और करियर के लिहाज से खास रहने की संभावना है।

पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जबकि इसके अधिष्ठाता देवता बृहस्पति माने जाते हैं। इस दौरान मंगल कर्क राशि में रहेंगे। कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है, लेकिन इसी राशि में गुरु की मौजूदगी होने के कारण ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगल के नकारात्मक प्रभाव कम और शुभ प्रभाव बढ़ सकते हैं।

मेष राशि: अटके काम पूरे होंगे, व्यापार में लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश राहत और प्रगति लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके कामों में गति आने और उनके पूरे होने के योग बन सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।


  • व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने की संभावना है। मुनाफे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और इस दौरान कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। मानसिक तनाव कम होने और राहत मिलने की संभावना है।

    सिंह राशि: नौकरी में नए मौके, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
    सिंह राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सकारात्मक रह सकता है। परिवार में आपसी तालमेल बेहतर होगा। वहीं, किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है।

    कन्या राशि: करियर में प्रगति, मान-सम्मान बढ़ेगा
    कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना करियर में प्रगति और मान-सम्मान बढ़ने का संकेत दे रहा है। नौकरी या व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से अटके कामों को गति मिलने की संभावना है। रोजगार के क्षेत्र में तरक्की के नए अवसर बन सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतने के योग हैं।

    धनु राशि: आमदनी बढ़ेगी, कारोबार में मुनाफे के योग
    धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आमदनी में सुधार और व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके किसी काम में तेजी आ सकती है। नौकरी से जुड़ी परेशानियां कम होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    Share:

  • नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट, US-पाक मीडिया ने भी सम्मेलन पर साधी नजर

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) शनिवार से नई दिल्ली (New Delhi) में शुरू हो रहा है। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में रूस, चीन, ईरान समेत BRICS समूह के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved