img-fluid

‘ये तो ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका से भी बेहतर है’, भारत में ऐसा क्या मिला कि खुश हो गए जर्मन पत्रकार

September 12, 2026

नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे जर्मन मीडिया डेलिगेट बेन ने भारत में सम्मेलन की तैयारियों और मीडिया के लिए किए गए इंतजामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है’ और अब तक सम्मेलन का आयोजन पूरी तरह शानदार रहा है। बेन ने मीडिया किट में मिले सामान की भी तारीफ की और कहा कि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के बावजूद उन्हें भारत का मीडिया बैग सबसे बेहतर लगा।


  • भारत में BRICS को लेकर किए गए इंतजामों की तारीफ करते हुए बेन ने कहा, ‘मैं बहुत हैरान हूं। भारत मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर है। अब तक शिखर सम्मेलन का आयोजन बिल्कुल शानदार है। हमें मीडिया उपकरण यानी मीडिया किट मिला है। मैं ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन में जा चुका हूं, लेकिन यह सबसे अच्छा बैग है।’

    बेन ने मीडिया किट में मिले सामान का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें वीगन सुपर फूड, कॉफी और हल्का मग दिया गया है। इसके अलावा एक खूबसूरत स्कार्फ, बोतल और कुछ अन्य सुपर फूड भी शामिल हैं।

    Share:

  • इंदौर: चलती कार बनी आग का गोला, अंदर फंसा चालक 40 फीसदी झुलसा; ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाई जान

    Sat Sep 12 , 2026
    इंदौर। इंदौर में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान कार चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने घायल को तत्काल सीपीआर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved