img-fluid

उज्जैन में मकान तोड़ने के दौरान गिरी दीवार, 3 मजदूर दबे

September 12, 2026

उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) के उर्दूपुरा क्षेत्र में शनिवार को पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक दीवार गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मकान को डिस्मेंटल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी दीवार अचानक ढह गई और उसकी चपेट में आने से मजदूरों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।


  • घायलों में गोविंद के पैर में, राजू के हाथ में, जबकि महिला मजदूर के हाथ-पैर और पंजे में हल्की चोट बताई गई है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टर विजय बाबू के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है। घायलों को कुछ फ्रैक्चर और मामूली चोटें आई हैं। किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घायल मजदूरों को उनके पड़ोसी मुकेश भाटी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया कि तीनों मजदूर रतलाम जिले के रहने वाले है।

    Share:

  • ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली । ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन (Iranian President Pezeshkian) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की (Met with President Droupadi Murmu) । दोनों ने भारत-ईरान परिवर्तन, व्यापार, क्षेत्रीय सहयोग और मित्र देशों के हितों पर चर्चा की । पेजेशियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत भ्रमण पर हैं। पेजेशशियन 18वें ब्रिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved