img-fluid

उज्जैन में भी अब जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे सोनू सूद… चेरिटी क्लब का गठन

October 29, 2026

उज्जैन। सोनू सूद चैरिटी क्लब की एन्ट्री उज्जैन शहर में हो गई है। गत दिनों इंदौर रोड स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजित कर सोनू सूद चैरिटी क्लब का गठन किया गया। क्लब के नवनियुक्त सदस्य महेश चौहान ने बातया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, समाजसेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देना एवं अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहेगा।



  • मुख्य अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय थे। सोनू सूद चेरिटी क्लब एवं चेरिटी फाउंडेशन की एक्जीक्युटिव डायरेक्टर सुमिता साल्वे के साथ ही इंडिया हेड शुभम विजयवर्गीय, प्राशिका दुआ, भनिता शर्मा, धीरेन्द्रसिंह, विपुल मिरजकर, रूपल पांडे, डिम्पल शर्मा, दीक्षा नागदेवे ने उपस्थितजनों को संबोधित कर सोनू सूद के वीडियो का प्रसारण करने के पश्चात आव्हान किया कि इस दीपावली हम छोटे व्यवसायियों से पटाखे, दीये खरीदकर जरूरतमंदों मे वितरीत करें और वर्षा ऋतु में पौधारोपण, सर्दियों में कंबल वितरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, जरूरतमंदों को भोजन वितरण आदि कार्य वर्ष भर कर समाजसेवा को संगठित रूप से करते हुए पीडि़त मानवता की सेवा करें। क्लब के गठन के अवसर पर हेमंतसिंह राणावत, तरूणसिंह भदौरिया, कल्याणसिंह राजावत, राजेश शर्मा, डॉ.प्रदीप पाण्डेय, सौरभ वर्मा, नितिन वर्मा, दिनेश सोलंकी, नवीन सोनी, अवतारसिंह जुनेजा, आशा जायसवाल, नरेन्द्रसिंह पंवार, तरूण राठौर, राहुल मालवीय आदि उपस्थित रहे। समापन उपरांत क्लब सदस्यों ने प्रभु श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर सेवा अभियान को सफल करने की प्रार्थना की।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved