img-fluid

इंदौर: 1100 ई-बसों को दौड़ाकर 70 हजार टन कार्बन उत्सर्जन घटाएंगे

September 15, 2026

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ग्रीन मोबिलिटी पर रहेगा फोकस, 100 बसों की क्षमता वाले 9 नए आधुनिक डिपो भी होंगे विकसित, 25 सितम्बर से बसों को चलाने की तैयारी जोर-शोर से जारी

इंदौर। मुख्यमंत्री (CM) द्वारा अभी इंदौर (Indore) में की गई घोषणा के चलते 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन (Chief Minister’s Accessible Transport) सेवा शुरू की जाना है, जिसके लिए इंदौर में भी तैयारी चल रही है। एआईसीटीएसएल (AICTSL) द्वारा अभी जो सिटी बसें और अन्य रुटों पर चलाई जा रही है उसमें भी वृद्धि होगी। साथ ही लगभग 1100 नई ई-बसें भी इस परिवहन बेड़े में शामिल की जाएगी, जिसके चलते हर साल 70 हजार टन कार्बन उत्सर्जन घटेगा और वर्तमान में जो 7 डिपो मौजूद हैं, उनके अलावा अगले 6 महीनों में 100-100 बसों की क्षमता वाले 9 अत्याधुनिक डिपो भी तैयार किए जाएंगे। अभी इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, परिवहन मंत्री सहित आला अफसर और विशेषज्ञ मौजूद रहे।


  • वर्तमान में 96 सीएम ई-बसें और 110 इंटर सिटी बसें संचालित की जा रही है। अब इसमें विस्तार करते हुए अगले 6 महीनों में जहां 486 नई सीएम ई-बसें जुड़ेंगी, वहीं 34 नई इंटरसिटी बसें और दौड़ेंगी, वहीं अगले साल 2027 तक 1100 ई-बसें दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी तो आएगी साथ ही कार्बन क्रेडिट का लाभ भी मिलेगा। इंदौर सहित पूरे राज्य में पारदर्शी और रियल टाइम मैनेजमेंट के लिए इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इंदौर की समिट में यह भी घोषणा की कि इसी 25 सितम्बर से बसों का ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन आयुक्त मनीष सिंह ने इस पूरी बस सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक सेवा होने के साथ-साथ परिचालन और वित्तीय दृष्टि से भी इसे प्रभावी बनाया जाएगा। सुरक्षा, सुगमता और यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल के साथ पारम्पिक डिपो का आधुनिकीकरण कर उन्हें अत्याधुनिक मोबिलिटी हब में तब्दील किया जाएगा। इंटीग्रेटेड टिकटिंग एवं ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को निर्बाध सफर का अनुभव होगा और यात्रा के हर चरण को आसान तथा पारदर्शी बनाया गया है, जिससे यात्री एक ही मंच से रुट, बस सेवाएं, उनकी उपलब्धता और सटीक किराए की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न भुगतान विकल्प भी इसमें जोड़े गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण और अंतर शहरी क्षेत्रों की कनेक्टीविटी को ध्यान में रखते हुए नकद और ऑफलाइन टिकटिंग की व्यवस्था रखी गई है, जिससे नेटवर्क ना होने पर यात्रा बाधित ना हो। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए पूरी तरह से समावेशी और अनुकुल प्रणाली तैयार की गई है, जिससे जनता को विश्वसनीय यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।

    Share:

  • इंदौर: झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों पर लगेंगे सूचना बोर्ड

    Tue Sep 15 , 2026
    इंदौर। आज सुबह नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंगल ने अफसरों के साथ पूरे झांकी मार्गों का दौरा किया और निर्देश दिए कि भंडारी ब्रिज चौराहे से एमजी रोड, नंदलालपुरा चौराहा, गोराकुंड, जवाहर मार्ग, राजबाड़ा तक निरीक्षण करने के दौरान निगम के अफसरों को कहा गया कि कई जगह झांकी मार्गों की हालत खराब है, उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved