
मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है। रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। रूसी दूतावास ने गुरुवार को X पर पुतिन का संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यानी 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा सम्मान हासिल है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। रूसी राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली दौरे के दौरान मिले स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले सप्ताह नई दिल्ली यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे और आत्मीय स्वागत तथा मेहमाननवाजी के लिए आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’
पुतिन ने भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सार्थक, स्पष्ट और रचनात्मक रही। उन्होंने कहा, ‘हमारी बातचीत निश्चित रूप से सार्थक, स्पष्ट और उत्पादक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करना मेरे लिए खुशी की बात थी। हमारी चर्चा ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को दिखाया।’ रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और रूस द्विपक्षीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved