
डेस्क। नाइजीरिया के ओंडो राज्य में एक स्थानीय पेय का सेवन करने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। 100 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओंडो पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में से एक व्यक्ति ऐसे पेय का उत्पादन कर रहा था। उन्होंने कहा कि पेय में ‘मेथनॉल होने का संदेह है और आरोपी फिलहाल जांच में पुलिस की मदद कर रहा है।’ राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बांजी अजाका ने बताया कि हाल के दिनों में ओंडो के ओडिग्बो और इरेले क्षेत्रों में इस पेय का सेवन करने के बाद 100 से अधिक अन्य लोग बीमार हो गए हैं।
ओंडो राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बंजी अजका ने बताया कि ये मामले ओडिगबो और इरेले स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 182 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह सब बहुत तेजी से हुआ। सेवन करने के बाद मात्रा के आधार पर गुर्दे खराब हो जाएंगे, आंखें काम करना बंद कर देंगी, मस्तिष्क क्षतिग्रस्त हो जाएगा।’ उन्होंने आगे कहा कि तरल पदार्थ का सेवन करने के बाद बीमार हुए कुछ लोगों को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ओन्डो राज्य पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में से एक व्यक्ति “मेथनॉल युक्त पेय पदार्थ” का उत्पादन कर रहा था और वर्तमान में पुलिस को जांच में सहयोग कर रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved