img-fluid

MP: अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला पर जानलेवा हमला: पति ने गालों को नाखूनों से बुरी तरह नोचा

September 17, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला पर उसके पति ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के गाल पर गंभीर चोट आई है। घायल महिला के पिता की शिकायत पर कम्पू थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और नवजात बच्ची को लेकर भी दोनों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजीरा निवासी पूजा ने एक साथ बच्चा और बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जैसे ही पूजा को बेड पर लाया गया, उसका पति उदयभान वहां पहुंचा और कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया। हमले में पूजा के गाल पर गंभीर चोट आई, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल महिला के पिता ने कम्पू थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पूजा और उसके पति उदयभान के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। अस्पताल में डिलीवरी के बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ,जिसके बाद उदयभान ने पूजा पर हमला कर दिया।


  • प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नवजात बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उदयभान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और विवाद की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    Share:

  • कर्नाटक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बायो इकोनॉमी मिशन बनाया जाएगा - मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार

    Thu Sep 17 , 2026
    कलबुर्गी । मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (Chief Minister D.K. Shivakumar) ने कहा कि कर्नाटक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए (In Karnataka to boost Farmers’ Income) बायो इकोनॉमी मिशन बनाया जाएगा (Bio-economy Mission will be Set up) । यह मिशन अरहर दाल, कमलापुर केले, किशमिश और मोटे अनाज जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved