img-fluid

इन्दौर: एयरपोर्ट पर हुआ मालवी नृत्य, यात्रियों ने गाए गीत

September 18, 2026

एयरपोर्ट पर शुरू हुआ यात्री सेवा अभियान

इन्दौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (airport) पर कल यात्री सेवा अभियान-2026 (Passenger Service Campaign-2026) की शुरुआत हुई। सुबह वंदे मातरम (Vande Mataram) के गायन से अभियान का शुभारंभ हुआ। वहीं शाम को टर्मिनल में मालवी लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुति ने यात्रियों का ध्यान खींचा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यात्रियों ने भी उत्साह से भाग लिया और गीत गाए। कार्यक्रम के बाद यात्रियों को उपहार भी दिए गए।


  • देशभर के एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा आयोजित यह अभियान 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026Ó के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एयरपोर्ट पर यात्रियों के अनुभव को सुविधाजनक बनाना है। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने अभियान की शुरुआत की।

    सुविधाओं और सेवाओं पर रहेगा जोर
    इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि अभियान के दौरान पार्किंग, कनेक्टिविटी, बैठक व्यवस्था, यात्री सूचना और बैगेज सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की सुगम यात्रा, सुरक्षा, हेल्पडेस्क, पेयजल, डिजिटल सेवाओं और शिकायत निवारण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ स्थानीय कला-संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने, सफाई मित्रों के सम्मान, हरित एयरपोर्ट, महिला-बच्चा सुविधाओं, चिकित्सा तैयारियों, कर्मचारी व्यवहार और पहली बार यात्रा करने वालों की सहायता जैसी गतिविधियां होंगी।

    Share:

  • इन्दौर: कॉलेज कैंटीन में छात्र को घेरकर पीटा

    Fri Sep 18 , 2026
    इन्दौर। सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) कैंटीन (canteen) के पास एक 18 वर्षीय छात्र (Student) को तीन युवकों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने छात्र पर किसी लड़की को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना सेज यूनिवर्सिटी बायपास की है।फरियादी शुभ अहिरवार पिता गुड्डा अहिरवार, निवासी ग्राम बक्शवहा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved