img-fluid

इन्दौर: कॉलेज कैंटीन में छात्र को घेरकर पीटा

September 18, 2026

इन्दौर। सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) कैंटीन (canteen) के पास एक 18 वर्षीय छात्र (Student) को तीन युवकों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने छात्र पर किसी लड़की को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।


  • तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना सेज यूनिवर्सिटी बायपास की है।फरियादी शुभ अहिरवार पिता गुड्डा अहिरवार, निवासी ग्राम बक्शवहा, जिला छतरपुर हाल निवासी श्रीजी रेसीडेंसी, अनुराधा नगर की रिपोर्ट पर आरोपी मेहुल राठी, अंशुल रघुवंशी और आयुष ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपी अंशुल रघुवंशी का फोन आया था। अंशुल ने फोन पर उस पर आरोप लगाया कि तुमने किसी लड़की को थप्पड़ क्यों मारा। इसके बाद शुभ अपने दोस्त हर्ष राव गावड़े के साथ उसकी कार से सेज कॉलेज यूनिवर्सिटी पहुंचा। जैसे ही वे कॉलेज कैंटीन के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आरोपी मेहुल राठी, अंशुल रघुवंशी और आयुष ठाकुर ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। जब फरियादी शुभ ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो तीनों आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने शुभ के साथ हाथ-घूंसों और लात-थप्पड़ों से जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

    Share:

  • इन्दौर: राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए सत्यनारायण पटेल-मस्ताल ने संभाला मोर्चा, कैंपस-कैंपस पहुंचे

    Fri Sep 18 , 2026
    छात्रों की गूंज से पहले कॉलेजों में कांग्रेस की दस्तक इन्दौर। 19 सितंबर को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ (‘Echoes of Students’) कार्यक्रम से पहले इंदौर (Indore) में कांग्रेस (Congress) ने युवाओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉलेजों का रुख कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved