img-fluid

MP: तालाब में मिली अज्ञात लड़की की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

September 18, 2026

अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध तुलसी सरोवर तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में तैरते शव को देखकर राहगीरों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल SDRF की टीम को सूचित किया। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, घटना स्थल पर मौजूद कोई भी स्थानीय नागरिक या राहगीर मृतका की पहचान नहीं कर सका।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया किशोरी के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। पानी में शव उल्टा पड़ा हुआ था और शरीर बहुत अधिक फूला हुआ नहीं था, जिससे पुलिस का मानना है कि यह घटना बहुत पुरानी नहीं है।


  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह
    देहात थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में ले लिया है और मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की दर्ज शिकायतों के आधार पर मृतका की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

    Share:

  • PM मोदी से UAE के राष्ट्रपति ने फोन पर की बात, वेस्ट एशिया संकट समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    Fri Sep 18 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) के बाद अब वेस्ट एशिया संकट के बीच शुक्रवार को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने खुद पीएम मोदी को फोन किया और पश्चिम एशिया के हालात और आपसी सहयोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved