img-fluid

MP: तैरने की रेस लगाना पड़ा भारी! डूबने से 23 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय किशोर की मौत

September 18, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रनुगुवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दोस्तों के साथ तलैया में नहाने गए दो लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक किशन बंसल (23 वर्ष) और भरमजीत बंसल (12 वर्ष) दोनों रनुगुवा गांव के निवासी थे।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
दरअसल घटना रनुगुवा गांव स्थित स्थानीय तलैया की है। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच तलैया में तैरने की रेस (मुकाबला) हो रही थी। इसी दौरान वे अंदाज चूककर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


  • पुलिस मामले की जांच कर रही
    अरुण सोनी, सीएसपी ने बताया- “रनुगुवा गांव की तलैया में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों (एक युवा व एक किशोर) की मृत्यु होने की सूचना मिली है। शवों को अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक तौर पर तैरने के दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा प्रतीत होता है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।”

    Share:

  • पेपर लीक रोकने की तैयारियां परखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, एनटीए ऑफिस जाने की जताई इच्छा

    Fri Sep 18 , 2026
    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET paper leak) की बार-बार होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेंच के जज खुद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की अपग्रेड की गई सुविधाओं का दौरा कर सिस्टम की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved