img-fluid

इंदौर: एयरपोर्ट पर होगा कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

September 19, 2026

दोपहर 2 बजे आएंगे राहुल, रास्तेभर स्वागत की भी तैयारी

इंदौर। चूंकि ‘छात्रों की गूंज’ (‘Echoes of Students’) कार्यक्रम में 35 वर्ष (35 years) से अधिक उम्र के लोगों की एंट्री नहीं रहेगी, इसलिए कांग्रेस नेता (Congress leaders) चाह रहे हैं कि वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सामने अपनी ताकत एयरपोर्ट (airport) पर और यहां से रेडिसन होटल तक जाने के दौरान दिखाएं। कांग्रेसी नेताओं ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है।


  • आयोजन केवल प्रदेश में ही हो रहा है, इसलिए इंदौर संभाग के नेताओं के साथ-साथ अन्य संभागों के नेता भी इंदौर पहुंच रहे हैं। वे एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। यहां से राहुल गांधी को रैली के रूप में रेडिसन होटल तक लाया जाएगा। रास्ते में स्वागत मंच लगाने की भी तैयारी कांग्रेस ने की है। अगर स्वागत मंच की अनुमति नहीं मिलती है तो रास्ते में चौराहों-चौराहों पर खड़े होकर कांग्रेसी राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल गांधी ठीक दोपहर 2 बजे इंदौर आ जाएंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वे सीधे रेडिसन होटल जाकर थोड़ी देर के लिए आराम करेंगे और फिर स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच रेडिसन होटल से एबी रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

    Share:

  • रूस के न्यूक्लियर प्लांट के कूलिंग टावर से टकराया ड्रोन, IAEA ने परमाणु सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

    Sat Sep 19 , 2026
    मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच रूस के कुर्स्क न्यूक्लियर पावर प्लांट (Kursk Nuclear Power Plant) के एक कूलिंग टावर पर ड्रोन हमले की जानकारी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की परमाणु निगरानी संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के मुताबिक, गुरुवार तड़के एक ड्रोन प्लांट की एक रिएक्टर यूनिट के कूलिंग टावर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved